टेंडर घोटाला: सिंगराइ टूटी ने किया सरेंडर, PMLA कोर्ट से राहत

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: रांची में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले के आरोपी और रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ सिंगराइ टूटी ने PMLA की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

अदालत में पेशी के बाद उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी। सिंगराइ टूटी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहाई मिली है। साथ ही अदालत ने उनका पासपोर्ट जमा कराने और बिना अनुमति देश से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया है।

इधर, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच भी तेज होती जा रही है। हाल ही में ED ने प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को समन जारी किया है।

मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है, जिससे आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *