Ranchi: झारखंड की राजनीति में बयानबाज़ी का स्तर एक बार फिर चर्चा में है। रांची के एक विधायक ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी कर दी।
विधायक ने कहा कि मंत्री दूसरों की सेहत सुधारने की बात करते हैं, जबकि उन्हें पहले खुद अपना इलाज कराना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि “अंधा बांटे रेवड़ी” जैसी कहावत मौजूदा हालात पर सटीक बैठती है।
विभागीय कामकाज पर उठाए सवाल
विधायक ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य में चिकित्सा व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। उनका कहना था कि आम जनता को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराने में विभाग विफल साबित हो रहा है।
हालांकि, मंत्री की ओर से अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बयान के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो सकता है, जिससे आने वाले दिनों में सियासी माहौल और गरमाने की संभावना हैं।