रांची प्रीति ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; हथियार और नगदी बरामद

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: रांची में चर्चित प्रीति ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी धरपकड़ रांची जिले के अलग-अलग इलाकों से की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार और नगदी भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस सभी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके।

जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी रांची से फरार होने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया।

बताया जाता है कि मंगलवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने प्रीति ज्वेलर्स दुकान में घुसकर चांदी के आभूषण और नगदी लूट ली थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

इस पूरी घटना की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थीं। इन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया, कई जगहों पर छापेमारी की और आखिरकार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *