Ranchi: राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस लाइन में तैनात 10 सब-इंस्पेक्टर (SI) स्तर के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों में स्थानांतरण कर दिया गया है।
इस फेरबदल के तहत सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए अलग-अलग थानों में पदस्थापित किया गया है, ताकि शहर में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जा सके।
स्थानांतरित किए गए सब-इंस्पेक्टर:
दीवाकर कुमार सिंह – सुखदेवनगर थाना
संतोष कुमार यादव – सुखदेवनगर थाना
लुसी रानी – सुखदेवनगर थाना
गोल्डी भगत – धुर्वा थाना
उपेंद्र कुमार दास – पंडरा थाना
स्वरूप भंडारी – अरगोड़ा थाना
दीपक कुमार सिन्हा – लालपुर थाना
सरोज बिरूवा – लालपुर थाना
अनुज प्रसाद यादव – चान्हो थाना
भवेश कुमार रवानी – नगड़ी थाना
पुलिस विभाग के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। इससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ निगरानी तंत्र को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।