रांची नगर निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान, SSP ने संभाली कमान

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: रांची जिले में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से जारी है। चुनाव को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
इस बीच रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन स्वयं कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बूथों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहने तथा मतदाताओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान SSP ने स्पष्ट कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुबह से ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *