एर्नाकुलम में राष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट का भव्य आगाज, अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Great design seamlessly integrates with the user experience, making the interaction smooth and intuitive. It's not just about aesthetics; it's about functionality and usability, ensuring users can achieve their goals effortlessly.

The News Varta
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

एर्नाकुलम स्थित सेक्रेड हार्ट कॉलेज में आयोजित 3rd NTPC National Ranking Archery Tournament के उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों को संबोधित किया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के चेयरमैन एवं विधायक टी.जे. विनोद, केरल तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोजन के.के., भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. जोरीस पॉलोज़ उम्माचेरिल सहित कई गणमान्य अतिथि, खेल प्रशासक, प्रशिक्षक और देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि तीरंदाजी भारत की प्राचीन खेल परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है। यह खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि ध्यान, धैर्य, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। ऐसे राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में तीरंदाजी की अपार संभावनाएं हैं और सरकार लगातार इन प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को नई ऊर्जा मिली है, जिसके कारण भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि आर्चरी युवाओं में मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करती है। खेल के माध्यम से युवा अनुशासन और सफलता की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और देशभर से आए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षण और संसाधनों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *