Ranchi: असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में चबुआ विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपनी ताकत झोंक दी है। पार्टी प्रत्याशी भूबेन मुरारी के समर्थन में गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान कल्पना सोरेन ने क्षेत्र में स्थित चाय बागानों का दौरा किया और वहां कार्यरत मजदूरों से सीधे संवाद किया। उन्होंने मजदूरों की समस्याओं को सुना और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी ली।
कार्यक्रम में उनके साथ सांसद श्रीमती जोबा माझी भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं ने मजदूरों को आश्वस्त किया कि JMM उनके हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा।
नेताओं ने कहा कि चाय बागान के श्रमिक लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं और बेहतर जीवन स्तर की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। JMM इन मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगा और समाधान की दिशा में काम करेगा।
चुनावी माहौल के बीच इस जनसंपर्क अभियान से चबुआ क्षेत्र में JMM को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।