Ranchi: वैश्विक युद्ध जैसे हालात को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की जमाखोरी तथा कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस को सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और फेक न्यूज पर भी नजर रखने को कहा गया है। भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
साथ ही पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों और भंडारण केंद्रों की सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी से निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।