रामगढ़ में जेसीबी फूंकी, धमकी पर्चा बरामद

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रामगढ़: जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र के सुथरपुर स्थित एक स्टोन क्रशर यूनिट में गुरुवार देर रात बदमाशों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। परिसर में खड़ी जेसीबी मशीन को निशाना बनाते हुए उसमें आग लगा दी गई, जिससे मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। घटनास्थल से एक पर्चा बरामद हुआ है, जिस पर जेजेएमपी का नाम लिखा बताया जा रहा है। पर्चे में कथित तौर पर प्रोटेक्शन मनी की मांग और मांग पूरी नहीं होने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है।

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *