वर्ल्ड कप फाइनल के बीच इशान किशन पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में बहन-जीजा की मौत

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज इशान किशन के परिवार में दुखद घटना हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फाइनल मैच से ठीक पहले उनकी चचेरी बहन वैष्णवी और उनके जीजा ऋत्विक ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

बताया जाता है कि यह हादसा सिलीगुड़ी के पास नेशनल हाईवे-27 पर हुआ। दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद इशान के पिता प्रणव पांडे पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके थे, जहां से उन्हें अहमदाबाद जाकर फाइनल मैच देखना था। हादसे की खबर मिलते ही उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी और सिलीगुड़ी के लिए निकल गए।

इधर, मैच से पहले जब इशान किशन को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने भारी मन के बावजूद देश के लिए खेलने का फैसला किया। दबाव भरे फाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और भारत की जीत में अहम योगदान दिया।

मैच के बाद जब यह खबर सामने आई, तो क्रिकेट प्रशंसक भावुक हो गए। एक ओर जहां देश वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा था, वहीं इशान किशन के परिवार में मातम का माहौल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *