पीड़ितों को राहत: झारखंड में 3.34 करोड़ रुपये मुआवजा राशि स्वीकृत

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड सरकार ने अपराध पीड़ितों और उनके आश्रितों को आर्थिक संबल देने की दिशा में अहम पहल की है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (अभियोजन निदेशालय) की ओर से झारखंड विक्टिम कम्पनसेशन स्कीम-2012 के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 3.34 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इस संबंध में निदेशक (अभियोजन) राज कुमार सिंह ने राज्य के 23 जिलों के उपायुक्तों (डीसी) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि पात्र पीड़ितों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

किस जिले को कितनी राशि मिली

सरायकेला – 10 लाख

पाकुड़ – 15 लाख

गोड्डा – 20 लाख

पलामू – 15 लाख

हजारीबाग – 20 लाख

चतरा – 20 लाख

गुमला – 20 लाख

रांची – 20 लाख

बोकारो – 20 लाख

खूंटी – 10 लाख

कोडरमा – 10 लाख

जमशेदपुर – 15 लाख

गढ़वा – 20 लाख

लातेहार – 10 लाख

साहेबगंज – 10 लाख

धनबाद – 20 लाख

सिमडेगा – 12.50 लाख

गिरिडीह – 10 लाख

दुमका – 10 लाख

देवघर – 2 लाख

चाईबासा – 20 लाख

जामताड़ा – 15 लाख

लोहरदगा – 10 लाख

कुल मिलाकर 3.34 करोड़ रुपये की यह राशि राज्यभर के पीड़ितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आवंटित की गई है। सरकार का कहना है कि इस योजना के माध्यम से पीड़ितों को न्याय के साथ-साथ आर्थिक सहारा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *