CM हेमंत सोरेन से मिला रांची प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल, मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि बनने का दिया न्योता

Modern technology has become a total phenomenon for civilization, the defining force of a new social order in which efficiency is no longer an option but a necessity imposed on all human activity.

The News Varta
1 Min Read
Technology is best when it brings people together.Matt Mullenweg
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: हेमंत सोरेन से मंगलवार को रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को 16 फरवरी को आयोजित होने वाले मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक आमंत्रण पत्र सौंपते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन से जुड़ी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के इस वार्षिक आयोजन की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, सह-सचिव चंदन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, कार्यसमिति सदस्य निर्भय कुमार, संतोष सिन्हा, सौरभ शुक्ला और अमित कुमार मौजूद रहे।

गौरतलब है कि मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट रांची प्रेस क्लब का वार्षिक आयोजन है, जिसमें पत्रकारों और मीडिया से जुड़े लोग भाग लेते हैं। इस वर्ष इसका फाइनल मुकाबला 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न मीडिया टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *