भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी देवघर पुलिस, दो अधिकारियों पर विभागीय जांच के आदेश

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

देवघर: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग से जुड़े एक गंभीर मामले में सख्त रुख अपनाया है। देवघर जिले के जसीडीह थाना के प्रभारी और एक एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

यह कार्रवाई जसीडीह थाना क्षेत्र के कुंजीसार गांव निवासी अक्षय कुमार पाण्डेय की शिकायत के आधार पर की गई है। आवेदक ने व्हाट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय के जन शिकायत नोडल पदाधिकारी को अपनी शिकायत भेजी थी, जिसमें थाना प्रभारी दीपक कुमार और एएसआई कौशलेन्द्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत में दोनों अधिकारियों पर रिश्वत मांगने, आर्थिक अनियमितताओं में संलिप्तता और पुलिस शक्तियों का दुरुपयोग कर आम नागरिकों को प्रताड़ित करने का आरोप है। साथ ही, मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने की भी बात कही गई है। इसके अलावा, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी कार्यालय (पीजी शाखा) ने देवघर के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करने और जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अब इस पूरे प्रकरण में विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *