Bokaro: विष्णुगढ़ कांड पर बोकारो में जेएमएम का प्रदर्शन

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Bokaro: बोकारो में विष्णुगढ़ हत्याकांड को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का गुस्सा खुलकर सामने आया। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला और महानगर समिति के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शन के दौरान जेएमएम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम देवी ने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी राज्य में अस्थिरता फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची के हत्यारे का भाजपा से जुड़ाव सामने आना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

पूनम देवी ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं और दोषियों को किसी भी हाल में कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

वहीं, जेएमएम नेत्री नियति डे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपराध जैसे गंभीर मुद्दों पर भी राजनीति कर रही है, जबकि मामले की सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आ रही है।

जेएमएम नेताओं ने एक स्वर में मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *