Bokaro: Bharatiya Janata Party की ओर से बोकारो जिले के चास स्थित दीपांजलि पैलेस में जिला स्तरीय योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष Jaidev Rai ने की।
बैठक का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत किया गया, जिसमें प्रशिक्षण टोली के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, अनुशासन, समयबद्धता और संगठनात्मक कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में धनबाद लोकसभा के पूर्व सांसद Pashupati Nath Singh मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।
बैठक में जिला महामंत्री संजय त्यागी, अर्चना सिंह, संजय सिन्हा, अनिल स्वर्णकार, विनोद गोराई, कुमार अमित, सागर सिंह चौधरी, दिलीप श्रीवास्तव, बीरभद्र सिंह, अशोक कुमार पप्पू, अशोक कुमार वर्मा, विनय किशोर, अशोक शर्मा, हरिष सिंह, बबिता देवी, अम्बिका देवी और राकेश कुमार मधु सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की गई।