भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश टीम, 9 उपाध्यक्ष समेत कई पदों पर नियुक्ति

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद जारी इस सूची की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की।

नई टीम में 9 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें नीलकंठ सिंह मुंडा, भानू प्रताप शाही और गीता कोड़ा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए 3 प्रदेश महामंत्री भी नियुक्त किए हैं, जिनमें गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह को जगह दी गई है।

संगठन के विस्तार के तहत 9 नेताओं को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। साथ ही दीपक बंका को कोषाध्यक्ष, हेमंत दास को कार्यालय मंत्री और सूरज गुप्ता को सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष:

राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा

प्रदेश महामंत्री:

गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह

प्रदेश मंत्री:

दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, सुनिता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव, शालिनी (बैसखियार)

नई टीम के गठन से भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *