रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर RKDF University, Ranchi परिसर में शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में विश्वविद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन एक अपूरणीय क्षति है और इस दुख की घड़ी में पूरा विश्वविद्यालय परिवार सोरेन परिवार के साथ खड़ा है।

सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। अंत में दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।