Ranchi: केंद्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस प्रभाग ने 2006 बैच के IPS अधिकारियों के लिए छठे कॉमन मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की है। सिविल सेवा परीक्षा-2005 के माध्यम से चयनित अधिकारियों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 सितंबर से 25 सितंबर तक गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया जाएगा।
गृह मंत्रालय की ओर से राज्य के मुख्य सचिव और DGP को भेजे गए पत्र में संबंधित अधिकारियों के पंजीकरण को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। पत्र के मुताबिक, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को 2006 बैच के सभी IPS अधिकारियों का पंजीकरण 24 अगस्त तक पूरा कराने को कहा गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अखिल भारतीय सेवाओं और ग्रुप ‘A’ केंद्रीय सिविल सेवाओं के अधिकारियों के लिए आयोजित किए जाने वाले मिड-करियर ट्रेनिंग कार्यक्रमों की कड़ी का हिस्सा है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों के प्रशासनिक और पेशेवर कौशल को और मजबूत करना है।
गृह मंत्रालय के अवर सचिव रंजीत कुमार साव की ओर से जारी इस आधिकारिक आदेश के बाद संबंधित राज्यों को प्रशिक्षण में शामिल होने वाले IPS अधिकारियों की प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।