रांची को मिली नई ट्रैफिक पुलिस पोस्ट, सांसद संजय सेठ ने किया उद्घाटन

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल की गई है। रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की सांसद निधि से निर्मित ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का उद्घाटन शुक्रवार को ओटीसी ग्राउंड के पास, झारखंड नर्सरी, इटकी रोड पर किया गया।

उद्घाटन के मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी हर मौसम और हर परिस्थिति में आम लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके लिए बेहतर कार्यस्थल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि नई ट्रैफिक पुलिस पोस्ट के शुरू होने से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुविधा मिलेगी, वहीं आम नागरिकों को भी यातायात संबंधी समस्याओं में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि यह निर्माण सांसद निधि से कराया गया है और भविष्य में भी रांची में जनसुविधाओं के विस्तार तथा आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *