रांची: महावीर जयंती के मद्देनजर रांची नगर निगम ने शहर में विशेष आदेश जारी किया है। निगम के अनुसार, 31 मार्च 2026 को पूरे नगर निगम क्षेत्र में सभी बूचड़खानों के साथ-साथ मांस, मछली और मुर्गा बेचने वाली दुकानों को बंद रखा जाएगा।
प्रशासन ने साफ किया है कि इस दिन मांसाहारी खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यदि कोई दुकानदार आदेश का उल्लंघन करते हुए दुकान खोलता या बिक्री करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निगम का कहना है कि यह फैसला महावीर जयंती के पावन अवसर पर धार्मिक भावनाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही, सभी दुकानदारों और नागरिकों से इस आदेश का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।