झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: 20 मार्च से काउंटिंग, 100 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: रांची में झारखंड स्टेट बार काउंसिल की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब मतगणना 20 मार्च से शुरू की जाएगी। इसको लेकर झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने आधिकारिक तौर पर तिथि की घोषणा कर दी है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 20 मार्च को सुबह 11 बजे से स्टेट बार काउंसिल भवन में मतगणना शुरू होगी। मतदान के बाद सभी जिलों से बैलेट बॉक्स मंगाकर रांची में सुरक्षित रखे गए हैं।

10 दिन से ज्यादा चल सकती है काउंटिंग

मतगणना प्रक्रिया लंबी रहने की संभावना है। अनुमान है कि पूरी काउंटिंग में 10 दिनों से अधिक समय लग सकता है।

100 प्रत्याशी मैदान में

इस बार चुनाव में कुल 100 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 75 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

23 पदों पर मतदान, 2 सदस्य होंगे नामित

बार काउंसिल के कुल 25 सदस्यीय ढांचे में से 23 पदों पर चुनाव कराया गया है। इनमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्यों का चयन मतदान के जरिए होगा, जबकि 2 महिला सदस्यों को मनोनयन के माध्यम से चुना जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *