रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 14 साइनाइड बम से विस्फोट की चेतावनी

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

राजधानी रांची के सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से धमकी देते हुए दावा किया है कि इस बार कोर्ट परिसर में 14 साइनाइड बम से विस्फोट किया जाएगा।

धमकी भरे संदेश में यह भी लिखा गया है कि जब बेगुनाहों को इंसाफ नहीं मिलता, तो न्यायालय के होने का क्या फायदा। मेल मिलते ही रांची पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए कोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया और परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जांच टीम ने कोर्ट परिसर के हर कोने की तलाशी ली।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 28 फरवरी को रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय अज्ञात शख्स ने ईमेल भेजकर आरडीएक्स से विस्फोट करने की बात कही थी। उस घटना के बाद भी पुलिस और प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी थी।

फिलहाल पुलिस धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *