रातू में जंगली हाथी का हमला: युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रातू (रांची): थाना क्षेत्र के चितरकोटा बड़का टोली में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां जंगली हाथी के हमले में एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान सुबोध खलखो (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो चितरकोटा बड़का टोली के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, गांव के समीप एक जंगली हाथी के पहुंचने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान सुबोध खलखो, जो कथित रूप से नशे की हालत में थे, हाथी के काफी करीब पहुंच गए।

ग्रामीणों ने उन्हें रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने हाथी के नजदीक जाकर उसे उकसाने की कोशिश की, जिसके बाद हाथी ने अचानक हमला कर दिया और उन्हें कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही रातू थाना प्रभारी रामनारायण सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

वन विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *